दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई ने 14 घंटे तक रेड की, अब उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। दो से तीन दिन में मुझे जेल में डाल दिया जाएगा। कल सीबीआई छापे के बाद आज दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनीष सिसोदिया ने ये बात कही।
मनीष सिसोदिया ने कहा एक्साइज पॉलिसी में कोई घोटाला नहीं, हमारी नीति देश में सबसे बेस्ट है। सिसोदिया ने कहा कि मेरे अलावा कई सारे आम आदमी के नेताओं को भी गिरफ़्तार किया जायेगा। हम भगत सिंह की संतान हैं।
सिसोदिया ने कहा हम आपकी सीबीआई-ईडी से डरने वाले नहीं है, हम आपके पैसों के आगे बिकने वाले लोग नहीं है। अगर इनको शराब के घोटाले की चिंता होती तो यह लोग गुजरात में सीबीआई का पूरा मुख्यालय शिफ्ट करा देते जहां हर साल 10,000 करोड़ रुपए की एक्साइज चोरी होती है।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा में अरविंद केजरीवाल सरकार की लोकप्रियता इनको परेशान कर रही है। अरविंद केजरीवाल को रोकने की साजिश रची जा रही है ये उसी का हिस्सा है। पूरे देश के लोग इनसे (केंद्र सरकार से) दुखी हैं।
जनता सरकार चुनती है और मोदी जी 24 घंटे उसे गिराने में लगे रहते हैं। जनता ने आपको देश का प्रधानमंत्री बनाया है, आप देश के लिए सोचिए। मोदी जी बस सरकारें गिराने का सपना देखते हैं। उनको कोई और सपना ही नहीं आता।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच लड़ा जाएगा। कई राज्यों में होने वाले चुनावों में आप बीजेपी को टक्कर दे रही है केजरीवाल के पक्ष में माहौल है और अगला चुनाव केजरीवाल बनाम मोदी होगा। देश के करोड़ों लोगों की दुआएं अरविंद केजरीवाल के साथ है।
ये भी पढ़ें: सिसोदिया के घर CBI रेड में अखिलेश यादव की एंट्री, क्या है इस जाँच से अखिलेश का कनेक्शन?