सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। वो 22 से 25 तारीख तक गोवा टूर पर थी। बीती रात को ही गोवा में उनका हार्ट अटैक आने की वजह से निधन हो गया। सोनाली सोशल मीडिया पर काफी फेमस।
देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकीं थी। रियलिटी शो में वो काफी चर्चा में रहीं। बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद भी उन्होंने शो में सभी कंटेस्टेंट्स को अच्छी टक्कर दी थी। सोनाली हरियाणा के आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुकी थी।
बता दें कि सोनाली फोगाट लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हुई हैं और वे बीते तीन सालों से सक्रिय भूमिका में नज़र आ रही थी। सोनाली फोगाट ने बीता विधानसभा चुनाव आदमपुर विधानसभा सीट पर लड़ा था। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस की सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे कुलदीप बिश्नोई थे।
सोनाली फोगाट चुनाव हार गई थी मगर वे आदमपुर में सक्रिय बनी रहीं। सोनाली फोगाट इस बार फिर आदमपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी में थी। इसी बीच कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई की भाजपा में शामिल होने की बात चली।
इस पर सोनाली को आदमपुर अपने हाथ से खिसकती नज़र आई क्योंकि भजनलान परिवार का यह गढ़ है। इसी के चलते उन्होंने कुलदीप बिश्नोई का विरोध कर दिया था। सोनाली फोगाट साल 2019 में हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुई थी।
पहले तो सोनाली ने कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने पर विरोध जताया था पर बाद में दोनों ने ही आपस में सुलह कर ली थी। सोनाली फोगाट का विवादो से भी काफी नाता रहा है। उनकी एक वीडियो जून, 2020 में काफी वायरल हुई थी। इस वीडियो में वो एक कृषि अधिकारी को चप्पल से मारती हुई नज़र आई थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनपर एफआईआर भी दर्ज हुई थी।
सोनाली का जन्म 21 सितम्बर 1979 को हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ था। उनके पति का निधन साल 2016 में बेहद ही संदिग्ध हालातों में हुआ था। उस समय सोनाली मुंबई में थी। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम यशोधरा फोगाट है।
सोनाली फोगाट की मौत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया- ‘भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के आकस्मिक निधन का बेहद दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।ओम शांति’।
भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने भी ट्वीट किया कि- ‘सोनाली फोगाट के अकस्मात निधन की सूचना से बेहद आहत हूं। वे बेहद मिलनसार एवं बेहतरीन कलाकार थीं। परमपिता परमात्मा उनको अपने चरणों में स्थान दे तथा परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दे। ओम शान्ति’।
ये भी पढ़ें: कोई भी देवी-देवता उच्च जाति का नहीं, JNU की कुलपति का ये कैसा बयान