आज 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी , कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वीर भूमि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। राहुल-प्रियंका के साथ सांसद केसी वेणुगोपाल और एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।
राहुल गांधी ने इस मौके पर अपने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया, उन्होंने ट्वीट में राजीव गांधी की एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “पापा, आप हर पल मेरे साथ,मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा उसे पूरा कर सकूं”।
राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, मैं देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
On his birth anniversary, tributes to our former Prime Minister Shri Rajiv Gandhi.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 20, 2022
राजीव गांधी का जीवन परिचय
राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वो पेशे से पायलट थे, समाज से उनकी रुचि थी पर वो राजनीति में रुचि नहीं रखते थे। वे भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के पोते और पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे थे।
परिस्थितियों के कारण उनको राजनीति में आना पड़ा और वे सन 1984 से 1989 तक भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे। राजीव गांधी को 21वीं सदी के भारत का निर्माता भी कहा जाता है। 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में ढेरो काम किया।
21 मई 1991 को श्रीपेरंबुदूर (तमिलनाडु) में एक चुनावी रैली के दौरान लिट्टे द्वारा प्रायोजित आत्मघाती हमलावर द्वारा राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनकी मृत्यु के बाद उन्हें भारत रत्न – देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।