thirdumpirenews.com

लेटेस्ट न्यूज़

जानिए 15 अगस्त को कौन-कौन देश मनाते हैं आजादी का जश्न

इस साल भारत अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 15 अगस्त यानी भारत का स्वतंत्रता दिवस। सन 1947 में 15 अगस्त के दिन भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। इस दिन देशभर बड़े ही उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन जहां आजादी की लड़ाई में देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को याद किया जाता है, वहीं हर साल लाल किले में प्रधानमंत्री ध्वजारोहण के बाद लाल किले की प्राचीर से देश के नाम भाषण देते हैं। इस दिन हर भारतीय एक-दूसरे को बधाई और शुभकानाएं देता है। लेकिन 15 अगस्त की एक खास बात और है जो बहुत कम लोग जानते हैं इस दिन दुनिया के कई अन्य देश भी अपनी आजादी का उत्सव मनाते हैं। तो विस्तार से जानते हैं कि वह कौन-कौन देश हैं जो 15 अगस्त के दिन अपनी आजादी का उत्सव मनाते हैं।

उत्तर और दक्षिण कोरिया
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया भी 15 अगस्त के दिन ही अपनी आजादी का दिन मनाते हैं। कोरिया को 15 अगस्त 1945 को जापान की गुलामी से आजादी मिली थी। 1945 में अमेरिकी और सोवियत की सेनाओं ने मिलकर जापान के कब्जे से कोरिया को आजाद कराया था। आजादी के तीन साल बाद कोरिया, उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दो देशों में विभाजित हो गया था।

बहरीन
भारत की तरह बहरीन को भी 15 अगस्त को आजादी प्राप्त हुई थी। भारत को वर्ष 1947 में आजादी मिली थी। तो वहीं बहरीन को 1971 में अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हुआ था। बहरीन ने 15 अगस्त 1971 को ब्रिटिश नियंत्रण से आजादी मिलने की घोषणा की थी। बहरीन में 16 दिसंबर को राष्ट्रीय दिवस का उत्सव मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन पूर्व शासक ईसा बिन सलमान अल खलीफा ने सिंहासन संभाला था।

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
15 अगस्त को ही कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य भी अपनी आजादी का उत्सव मनाता है। 15 अगस्त 1960 में 80 सालों की गुलामी के बाद फ्रांस से पूरी तरह से आजादी मिली थी। 15 अगस्त को कांगोलेस नेशनल डे के रूप में भी जाना जाता है। कांगो अफ्रीकी देश ने 1960 में आज ही के दिन फ्रेंच औपनिवेशिक शासकों से आजादी की घोषणा की थी। यह अफ्रीका महाद्वीप के बीस में स्थित देश है। कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के क्षेत्रफल की बात की जाए तो यह देश अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश है।

लिकटेंस्टीन
दुनिया का छठा सबसे छोटा राष्ट्र लिकटेंस्टीन 15 अगस्त को जर्मन नियंत्रण से अपनी आजादी का उत्सव मनाता है। साल 1940 के बाद से 15 अगस्त को यहां राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है। आज ही के दिन देश के राष्ट्रीय दिवस की स्थापना के अहम वजह थी। पहली यह कि यहां पहले से ही बैंकों का अवकाश था। दूसरी वजह उस दौर के राजकुमार प्रिंस फ्रांज जोसेफ द्वितीय ने 16 अगस्त के दिन जन्मदिन मनाया था। इसी वजह से 15 अगस्त को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया और बाद में साल 1990 में एक कानून पारित कर आधिकारिक राष्ट्रीय दिवस के रूप में स्थापित कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *