thirdumpirenews.com

लेटेस्ट न्यूज़

जोमैटो का ऐड देख ऋतिक रोशन पर भड़के लोग, ऐड में मंदिर का अपमान

बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर ऋतिक रौशन अब एक नई मुश्किल में पड़ गए हैं। दरअसल ज़ोमैटो ने कुछ दिनों पहले एक ऐड कैम्पेन लॉन्च किया जिसमे उन्होंने बतौर स्टार ऋतिक रौशन को साइन किया। ऐड में ऋतिक रौशन ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं की उन्हें बहुत भूख लगी थी तो उन्होंने महाकाल से थाली मंगा ली। इसी बात पर हंगामा खड़ा हो गया।

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने इस पर विरोध दर्ज कराया और ज़ोमैटो और ऋतिक रोशन से तुरंत माफी मांगने की अपील की। ज़ोमैटो ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सारे ऐड वापस ले लिए और अपनी तरफ से एक सफाई नामा भी जारी किया।

ज़ोमैटो ने कहा कि उन्होंने ऐड में जिस थाली की बात की है, वो उज्जैन के महाकाल रेस्टोरेंट की है, ना कि महाकालेश्वर मंदिर की। इस ऐड का मंदिर से कोई वास्ता ही नहीं है। साथ ही ये भी बताया कि ऐड में इस रेस्टोरेंट का जिक्र इसलिए है क्योंकि ये उज्जैन शहर का ऑर्डर पाने वाला सबसे बड़ा रेस्टोरेंट है। उनके मेन्यू में थाली सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।

हालाँकि ज़ोमैटो ने तो ऐड विवाद में अपना पक्ष साफ कर दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर अब लोगों को ऋतिक की माफी का इंतजार है। इस सबसे बेखबर ऋतिक बीती शाम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डिनर डेट पर नज़र आए। इसके बाद लोग और भी ज़्यादा गुस्से में है।

हाल ही में ऋतिक रोशन ने लाल सिंह चड्ढा के सोशल मीडिया पर बायकॉट होने के बाद भी फिल्म को देखा और लोगों से भी इसे देखने का आग्रह किया था। इस वजह से पहले ही लोग सुपरस्टार पर भड़के हुए थे।

अब ऋतिक आगे क्या करते हैं ये देखने वाली बात होगी। आजकल तो ऋतिक रौशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दोनों की ही साथ में पार्टी करते हुए और डिनर डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज़्यादा वायरल होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *