thirdumpirenews.com

लेटेस्ट न्यूज़

पायलट से पीएम तक, 21वीं सदी के निर्माण में राजीव गांधी के 10 बड़े योगदान

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ था। राजीव के जन्म के समय उनके नाना पंडित जवाहरलाल नेहरू अपनी 9वीं और अंतिम जेल यात्रा पर थे। उनकी मां इंदिरा गांधी खुद 15 महीने पहले ही जेल से छूटी थीं और पिता फिरोज गांधी सिर्फ एक वर्ष पहले जेल से छूटे थे।

ये शायद आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने आजादी के संघर्ष को तो नहीं देखा था परन्तु इनके परिवार के अन्य सदस्यों का भारत के स्वतंत्रता में बड़ा योगदान था। माता इंदिरा गांधी लंबे समय तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। पढ़ाई के दौरान ही इनकी मुलाकात सोनिया गांधी से हुई और दोनों 1968 में विवाह के पवित्र बंधन में बध गए।

राजीव गांधी पेशे से पायलट थे। उनकी राजनीति में कोई विशेष दिलचस्पी नहीं थी। ये अलग बात है कि उन्हें राजनीतियों और कूटनीतिज्ञों की आवाजाही को करीब से देखने का पर्याप्त अवसर मिला था। हालांकि उन्होंने खुद कभी सत्ता के आसपास आने की कल्पना तक नहीं की थी।

छोटे भाई संजय गांधी की मृत्यु के बाद अपनी मां इंदिरा गांधी को राजनीतिक सहारा देने के लिए उन्हें अनिच्छा से भारतीय राजनीति में आना पड़ा। फिर एक दिन ऐसा भी आया कि मां की मृत्यु के बाद उन्हें खुद भी सक्रिय राजनीति में आना पड़ा।

ये भी पढ़ें: ‘पापा आप दिल में हैं’ राहुल गाँधी ने शेयर की वीडियो तो पीएम मोदी ने लिख दी ये बात…

राजीव गांधी को भारत का सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने का तमगा भी मिला और अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा साहसिक कार्य किया कि आज भी उन्हें देश 21वीं सदी के निर्माता के तौर पर देखता है। आज उनकी जयंती पर हम उनके द्वारा देशहित में कुछ सर्वश्रेष्ठ कामों को याद कर रहे हैं।

1. राजीव गांधी की पहल पर अगस्त 1984 में भारतीय दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना के लिए सेंटर पार डिवेलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT)की स्थापना हुई।

2.1986 में राजीव की पहल से ही MTNL की स्थापना हुई, जिससे दूरसंचार क्षेत्र में और प्रगति हुई।

3.हायर एजुकेशन के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए 1986 में शिक्षा पर राष्ट्रीय नीति (NEP) की घोषणा की।

4.जवाहर नवोदय विद्यालय प्रणाली के संस्थापक – 6वीं से 12वीं कक्षा तक ग्रामीण भारत में मुफ्त, गुणवत्ता और आवासीय शिक्षा प्रदान करने का श्रेय भी राजीव गांधी को ही जाता है।

5. देश में कंप्यूटर उपकरणों पर आयात शुल्क घटना और कंप्यूटर के क्षेत्र में क्रांति के लिए भी इन्हें श्रेय दिया जाता है।

6.आप में से जिन लोगों ने बचपन में PCO (टेलीफोन बूथ) देखा है, उन्हें पता होना चाहिए कि इसके पीछे राजीव गांधी थे। इन्होंने ग्रामीण भारत को टेलीफोन सेवा से जोड़ा।

7. उन्होंने राष्ट्र के लिए एक संदेश के रूप में मतदान के अधिकार की उम्र को 21 से घटाकर 18 वर्ष की, उन्हें देश के प्रति और जिम्मेदार तथा सशक्त बनाने की पहल की।

8.राजीव गांधी ने भारत में पंचायती राज प्रणाली का बीड़ा उठाया था, भारत भर के गांवों में निर्णय लेने की शक्ति का विकेंद्रीकरण किया। 24 अप्रैल 1993 से पूरे देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू हुई।

9.उन्होंने ही 1989 में महत्वाकांक्षी जवाहर रोजगार योजना शुरू की थी, जिससे पूरे भारत में गरीब लोगों को रोजगार के अवसर मिले।

10. भारत के सांस्कृतिक विकास के लिए रामायण, महाभारत जैसे सीरियलों का दौर भी राजीव जी के शासन में शुरू हुआ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *