thirdumpirenews.com

लेटेस्ट न्यूज़

हर घर तिरंगा अभियान के खिलाफ यति नरसिंहानंद, घरों पर तिरंगे की जगह लगाए भगवा

डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़े के यति नरसिंहानंद गिरि ने हिंदुओं से अपील की है कि सभी लोग हर घर तिरंगा अभियान का बहिष्कार करें। दरअसल नरसिंहानंद ने तिरंगा बनाने वाली कंपनी पर सवाल खड़े किये हैं। उनका कहना है कि तिरंगे के नाम पर चल रहे अभियान में तिरंगे बनाने का सबसे बड़ा ऑर्डर बंगाल की एक कंपनी को दिया गया है। इस कंपनी का मालिक सलाउद्दीन है। अगर मुस्लिमों को तिरंगे के नाम पर पैसा देंगे तो इन पैसों का इस्तेमाल हिंदुओं के खिलाफ होगा। हिंदुओं के दलाल मुसलमानों का आर्थिक बहिष्कार करने की बात करते हैं लेकिन सत्ता में आने के बाद मुसलमानों को सरकारी ठेके देते हैं। इसी लिए यति ने इस अभियान के बहिष्कार की लोगों से अपील की है। वही नरसिंहानंद ने तिरंगे की जगह भगवा लगाने की बात कही है।

उनका कहना है हर घर तिरंगा हिन्दुओं के खिलाफ साज़िश है। अगर हिंदुओं को जिंदा रहना है तो मुस्लिमों को पैसे देने वाले इस अभियान से बचना होगा। इसलिए अगर घर पर तिरंगा लगाना है तो कोई पुराना तिरंगा लगा लो। लेकिन सलाउद्दीन को एक पैसा भी मत दो।

यति नरसिंहानंद द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के विरोध के बीच मोदी सरकार के कई केंद्रीय मंत्री इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। 13 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू होने के तहत अपने घर पर तिरंगा फहराया। वही नरसिंहानंद ने तिरंगे की जगह भगवा लगाने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *