20 अगस्त 2022 को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78 वी जयंती है। इस दिन को कांग्रेस पार्टी सहित पूरा देश अपने अपने तरीके से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री को याद करता है। उनके किए हुए कार्य और उनकी 21वी सदी के दूरदर्शिता के लिए भी जाना जाता है।
इसी कड़ी में इस बार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी के 78 जयंती पर ‘काव्यार्पण’ कार्यक्रम कर रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता दिन रात लगे हुए हैं, सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। यह कार्यक्रम 20 अगस्त को शाम 5:00 बजे से कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
देश के ख्यतिलब्ध कवि और शायर अपनी रचनाओं के माध्यम से लखनवी शाम में अपना रंग घोलेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने बताया यह कार्यक्रम सभी के लिए है जो भी कार्यक्रम का आनंद लेना चाहते हैं वह आमंत्रित है।
ये भी पढ़े: ‘पापा आप दिल में हैं’ राहुल गाँधी ने शेयर की वीडियो तो पीएम मोदी ने लिख दी ये बात…
इस कार्यक्रम में संपत सरल, संजय झाला, सिराज अली, कमलेश धुरंधर ,आशीष अनल, इकबाल अकरम, फारुख सरल, डॉक्टर तारीख कमल, चरण सिंह बशर,तारा इकबाल, मनीष शुक्ला संजय मिश्रा, हसन काज़मी, प्रो फखरे आलम, सोहेल काकोरी मुख्य कविगण और शायर के रूप में उपस्थित रहेंगे ।