thirdumpirenews.com

लेटेस्ट न्यूज़

जम्मू कश्मीर में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी ITBP की बस, छह जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में छह जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 30 जवान ज़ख़्मी भी हुए हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है। मौके पर 19 एंबुलेंस मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक़, एक बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। बस का ब्रेक फ़ेल हो गया, जिससे ये दर्दनाक घटना घटित हुई । बस में 39 जवान सवार थे। 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पुलिस के अनुसार, अनंतनाग जिले में चंदनवाड़ी पहलगाम के पास सड़क दुर्घटना में आईटीबीपी के छह जवान शहीद हो गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल श्रीनगर ले जाया जा रहा है।

बस हादसे पर आईटीबीपी के पीआरओ ने बताया कि हमारे छह जवानों की जान गई है, जबकि 30 घायल हुए हैं। हम घायलों को हर संभव इलाज मुहैया करा रहे हैं। आईटीबीपी मुख्यालय स्थिति पर नजर रखे हुए है। जवान अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से लौट रहे थे। शहीद जवानों के परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *