धोनी ने शुक्रवार को अपनी प्रोफाइल बदली तो फैंस खुश हो उठे। महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेचैन रहते है।
धोनी ने शुक्रवार को अपनी प्रोफाइनल फोटो बदली और लेकिन उस पर तिरंगे की तस्वीर लगाई है। इस तस्वीर में ऊपर में संस्कृत में लिखा है- धन्य: अस्मि भारतत्वेन। उनके इस कदम की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।
हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेकर धोनी सोशल मीडिया पर छा गए हैं। धोनी के अलावा कई अन्य क्रिकेटर्स भी इस अभियान से जुड़े हुए हैं। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी अपने घर पर तिरंगा लहराया। इसके साथ ही उन्होंने फैन्स से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील भी की।
धोनी का 15 अगस्त से खास लगाव भी है। 2020 में 15 अगस्त को ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए धोनी ने संन्यास की घोषणा की थी। इसके कुछ देर बाद सुरेश रैना ने भी संन्यास ले लिया था।